






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2021। पारिवारिक विवाद में एक ही घर में बहू बन कर अार्ई दाे सगी बहिनाें काे ससुराल पक्ष की ओर से पीटे जाने की खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव साेनियासर मिठिया निवासी सराेज जाट ने अपने ससुराल पक्ष के सांवरमल, नंदलाल, बलराम व अन्य 4-5 के खिलाफ परिवाद पेश कर मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें सराेज ने अाराेप लगाया कि उसकी व उसकी बहन का विवाह साेनियासर मिठिया में हुअा है एवं अाराेपी लंबे समय से परेशान कर रहे है। अाराेपियाें ने गत 16 अप्रैल की रात्रि करीब 8.30 बजे उनके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया एवं दोनों बहिनाें के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




