August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। नोखा जैल से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहें प्रयासों को आधी सफलता मिल गयी है। फरार दो बंदियों को पुलिस ने दबोच लिया है। हनुमानगढ़ पुलिस व बीकानेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फरार 2 कैदी पकड़े गए है। बंदी सलीम व सुरेश को नाकाबंदी के दौरान दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा ने इसकी पुष्टी की है।