May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2021। आज सुबह बीकानेर में जारी पहली सूची में जिले में 502 कोरोना पॉजिटिव आए और इसी सूची में श्रीडूंगरगढ़ के 16 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इनमें गांव देराजसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। देराजसर में 15 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है और 1 गांव धर्मास में पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। बता देवें कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांव आ गए है। देराजसर के 15 पॉजिटिव ने सैम्पल दुलचासर में दिए थे और धर्मास वाले ने बीकानेर कोविड सेंटर में सैम्पल दिया था।