May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। कस्बे में कोरोना जागरूकता लाने के साथ मुख्य बाजार में सोमवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आमजन को काढ़ा पिलाया जाएगा और ये कार्य राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन द्वारा किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष ललित ओड ने बताया कि ये कार्यक्रम एक हफ्ते चला कर नागरिकों को गाइडलाइन की पालना के लिए समझाईश की जाएगी। संगठन की मासिक बैठक में ये निर्णय लिया गया। तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल गोदारा व शहर अध्यक्ष भंवरसिंह शेखावत ने संघठन के स्वयंसेवकों से इस महामारी से बचाव के लिए जन जन को जागरूक करने का अभियान चलाने की बात कही। बैठक में रामूनाथ जाखड़, संतोष विनायकीया, बलवंत नाई, ओमप्रकाश ओड, लालचंद आसोपा, जीतू सिंह शेखावत, अर्जुन जाट, विमल शर्मा, मेघराज आंवला, ईश्वर ओड, शिवराम गोदारा, नोरत ओड आदि उपस्थित रहे व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक संपन्न की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन की मासिक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित की गई।