May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। कोरोना से त्रस्त राज्य की जनता के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य भर के वयस्कों को निःशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने का तोहफा दिया है। वैक्सीन की कीमतों को लेकर चल रहे विवाद में गहलोत ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को लगभग 3000 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। गहलोत ने कहा कि यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता।