






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। जिले में सोमवार सुबह की पहली कोरोना जांच रिपोर्ट जारी हुई है और 339 संक्रमित सामने आए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना महाविस्फोट हुआ है और क्षेत्र में 64 संक्रमित सामने आए है।श्रीडूंगरगढ़ के अलावा लखासर, में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आये है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपील करता है नागरिकों से की हांफ रही मेडिकल सुविधाओं के बीच संभल जाए और अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करें।




