






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। शनिवार रविवार कर्फ्यू समाप्त होने पर सोमवार को आज सुबह ही बाजार में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच गए और बता देवें बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने सड़कों पर हरगिज नहीं निकलने देने के आदेश थानाधिकारियों को रविवार रात जारी किए। आज थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशन में पुलिसकर्मी बाजार में पहुंचे है और बेवजह घूम रहे युवकों की खिंचाई की जा रही है। शिवराण ने कहा क्षेत्र में कोविड प्रसार को देखते हुए मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी को बाहर घूमने पर नहीं बख्शा जाएगा।






