






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार चितांजनक इजाफा हो रहा है और नागरिकों को जागरूक होकर अपनी सुरक्षा व क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ध्यान देना आवश्यक हो गया है। आज आए 64 पॉजिटिव ने बता दिया है कि संक्रमण करीबन हर गांव तक पहुंच गया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कालूबास में वार्ड 26 में 61 वर्षीय पुरूष, वार्ड 5 में 35 व 19 वर्षीय पुरूष, वार्ड 40 में 66 वर्षीय पुरूष, वार्ड 3 में 75 वर्षीय पुरूष व 25 वर्षीय पुरूष, वार्ड 27 में 33 वर्षीय महिला, वार्ड 36 में 59 वर्षीय महिला सहित 8 जने पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। बिग्गा बास में वार्ड 15 में 45 वर्षीय पुरूष, वार्ड 14 में 45 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, वार्ड 13 में 78 वर्षीय पुरूष तथा 60 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय पुरूष, वार्ड 23 में 65 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। आड़सर बास में वार्ड 19 में 48 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरूष, वार्ड 29 में 24 वर्षीय पुरूष तथा 21 वर्षीय पुरूष, 18 वर्षीय पुरूष ने बीकानेर सैम्पल दिए और पॉजिटिव रिपोर्ट आए है। गांव लखासर में 8 पॉजिटिव आए है जिनमें गांव के वार्ड 1 में 43 वर्षीय पुरूष, वार्ड 2 में 40 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 22 व 23 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, वार्ड 8 में 30 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। गांव बेनीसर में 65 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव आए है। धीरदेसर चोटियान में 20 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय पुरूष, धीरदेसर पुरोहितान में 50 वर्षीय पुरूष संक्रमित रिपोर्ट हुए है। गांव हेमासर में 6 संक्रमित सामने आए है जिनमें 12 वर्षीय बालिका, 38 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय महिला संक्रमित सामने आए है। गांव बिग्गा में वार्ड 6 में 26 वर्षीय महिला, गांव मोमासर में 37 वर्षीय महिला, गांव आड़सर में 25 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, गांव ऊपनी में 20 वर्षीय पुरूष, गांव दुलचासर में 65 वर्षीय पुरूष, गांव बरजांगसर में 44 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय पुरूष, गांव पुन्दलसर में 61 वर्षीय पुरूष, इंदपालसर सांखलान में 20 वर्षीय पुरूष, गांव बाना में 30 वर्षीय पुरूष, गुसाईसर बड़ा में 50 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय महिला व एक 17 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स नागरिकों से अब सचेत होने की अपील करता है और बता देवें अब नहीं चेते तो पछताने के अतिरिक्त कोई उपचार शेष नहीं रहेगा। सिमित मेडिकल सुविधाओं के बीच हालात कहीं बेकाबू नहीं हो जाए इसलिए बिना काम घर से नहीं निकले और सामाजिक दूरी व मास्क को अपने जीवन में धारण कर लेवें।




