






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूरे क्षेत्र में आज घर घर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लॉकडाउन में बाबा के मंदिरों के पट बंद है परंतु श्रद्धालु अपने घरों में हलवे का भोग लगा कर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर रहें है। आप भी हमारे कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर हनुमान धोरा के बाबा के दर्शन करें। मन्दिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है और बाबा का श्रृंगार कर विशेष ज्योत आरती की गई है। पंडित श्रीभगवान पुजारी ने बताया कि सभी भक्त श्रद्धा पूर्वक आज के स्वाति व विशाखा नक्षत्र में आई इस विशेष पूर्णिमा पर हनुमान पूजा करें और कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने की प्रार्थना बाबा से करें।







