May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। भाजपा कार्यालय में कोविड गाइडलाइन पालना के साथ बंगाल हिंसा का कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध करते हुए ममता के खिलाफ नारेबाजी की। “ममता तेरा खूनी खेला बन्द करो बन्द करो” के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अधिक संख्या में एकजुट हुए बिना, हाथों पर काली पट्टियां बांधकर, तख्तियां लेकर, बंगाल के तृणमूल कॉंग्रेस और ममता के ख़िलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कॉंग्रेस की हिंसा से पूरा देश चिंतित हो उठा है और लोकतंत्र में ये डरावना और दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता लोकतंत्र में चुनाव परिणाम के बाद ऐसा तांडव पहली बार देख रही है। ये हत्याएं और नृशंसता पर देश की जनता दीदी से जवाब मांगेगी। जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के निर्देशन पर आज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, महामंत्री महेश राजोतिया, महामंत्री प्रदीप जोशी, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, तरुण छापोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश, निखिल दर्जी आदि शामिल रहे।

मोमासर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष के निर्देशों पर मोमासर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, लूटपाट व मारपीट का विरोध करते हुए नारेबाजी की। यहां हाथ पर काली पट्टियां बांध कर “ममता बनर्जी हाय हाय, ममता बनर्जी मुर्दाबाद, लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी” की तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया ने कहा कि देश इस हिंसा को सहन नहीं करेगा और दीदी खून की राजनीति पर जवाब देवें। यहां भाजपा के नोखा विधानसभा विस्तारक जितेंद्र सैनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, भाजयुमो मोमासर मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, श्रवण भारद्वाज, नानूराम गोदारा, अमराराम बेरा, सुंदर भार्गव, बाबूलाल प्रजापत, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हिंसा का जमकर विरोध जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व जिलापरिषद सदस्य सुभाष कमलिया के नेतृत्व में मोमासर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को शर्मनाक बताया शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया ने।