May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। काेराेना का संक्रमण बढ़ने के साथ साथ अब माैताें का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बुधवार काे तहसील के गांव माेमासर के 56 वर्षीय भीकमचंद वाल्मीकि ने बीकानेर पीबीएम में दाैराने उपचार दम ताेड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गांव माेमासर के वार्ड 13 का निवासी था एवं गत तीन मई काे सांस लेने में तकलीफ हाेने पर बीकानेर काेविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी रिपाेर्ट संक्रमित आई थी एवं बुधवार काे उनका निधन हाे गया।