May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। पूरे जिले में डिमांड राशि जमा करवा चुके किसानों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन जारी करने की मांग करते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नोखा सहित जिलेभर के किसानों ने कृषि कनेक्शन के मांगपत्र जारी होने के बाद कृषि कुएं खुदवा लिए है। कृषि कनेक्शन हेतु डिमांड राशि जमा व तरमीम करवाने के बाद अभी तक किसान सामान के इंतजार में है। किसानों को सामान के अभाव में कृषि कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। महिया ने कहा कि एक कृषि कुआं खुदवाने की लागत करीबन 10 लाख रुपए आती हैं। ऐसे में किसान आर्थिक बोझ के तले दबे हुए हैं और खरीफ फसल की बुवाई का उचित समय भी निकलता जा रहा है। इसलिए बिजाई के समय को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ तहसील सहित बीकानेर जिले में मार्च 2021 तक कृषि कनेक्शन हेतु डिमांड राशि जमा व तरमीम करवा चुके किसानों को कृषि कनेक्शन शीघ्र जारी किए जावें।