






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना विस्फाेट हर दिन देखने काे मिल रहे है। शुक्रवार काे जिले भर में 705 राेगी रिपाेर्ट हुए है जिनमें 54 नए संक्रमित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के है। जिले भर की रिपाेर्ट 2331 सैम्पलाें की है, ओर श्रीडूंगरगढ़ की रिपाेर्ट केवल 115 सैम्पलाें की। ऐसे में स्थिती स्पष्ट है कि जिले भर में जहां सैम्पल आराम से हाे रहे है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पलाें के आधे के करीब संक्रमित आने का मतलब यही है कि यहां सैम्पल लेने में ही आनाकानी की जा रही है। ओर केवल एकदम बीमार अवस्था के लोगों के ही सैम्पल लिए जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में गुरूवार काे सैम्पल लिए गए थे एवं अब अगला सैम्पल शिविर यहां साेमवार काे लगेगा। विदित रहे कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे काेराेना के कारण क्षेत्र के व्यापारियाें ने जनता लाकडाउन की घाेषणा कर रखी है एवं इसी घाेषणा के तहत शुक्रवार काे बाजार पुरी तरह से बंद रहा। श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पल देने वाले 115 में से 48 एवं गांव सांवतसर में सैम्पल देने वालाें में 5 जनें संक्रमित रिपाेर्ट हुए है, एक व्यक्ति का सैम्पल बीकानेर में दिया हुआ था जाे संक्रमित रिपाेर्ट हुआ है।




