May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। काेराेना के कारण क्षेत्र में अब स्थितियां विकराल रूप धारण कर रही है और नागरिकों पर दुःखों का पहाड़ बन कर टूट रहें कोरोना से अब हर दिन असमय माैताें की दुख:द खबरें आ रही है। रविवार काे जहां चारों ओर मदर्स डे मनाया जा रहा था वहीं कस्बे के बिग्गाबास में दाे छाेटे छाेटे मासूम बच्चे अपनी मां की ममता से महरूम हाे गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीया इंदुदेवी सारस्वत का काेराेना के कारण बीकानेर चिकित्सालय में निधन हाे गया है। इनके परिवार में पिछली 26-27 अप्रैल काे एक विवाह समाराेह था उसके बाद तबीयत बिगड़ने पर इनकी जांच करवाई ताे इन्हें करीब छह दिन पहले ये काेराेना संक्रमित घाेषित किया गया था। उसके बाद से ही वे उपचार ले रही थी लेकिन काेराेना ने इनकी जान ले ली। कस्बे के बिग्गाबास में रामदेवजी मंदिर के पास नगरपालिका में ठेकेदारी का कार्य करने वाले नाैरंगलाल सारस्वत की पत्नी थी एवं परिवार में अब दाे छाेटे छाेटे बच्चे अपनी माता काे ढूंढ रहे है। रविवार काे पहले 30 वर्षीय मंजीत स्वामी एवं अब 32 वर्षीया इंदुदेवी सारस्वत जैसे कम उम्र के युवा काेराेना से जीवन की जंग हार रहें है और इससे पूरे क्षेत्र में शाेक की लहर है।