May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2021। जिलाकलेक्टर बीकानेर नमित मेहता आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे ताे यहां प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी में समस्त व्यवस्थाएं सुचारू मिली। हालांकि कलेक्टर के पहुचंने के दाैरान कुछ पलाें की हल्की बरसात ने सरकारी चिकित्सालय के बाहर पानी एकत्र कर दिया। प्रशासन ने भी सदैव की तरह यहां पर घंटाें पानी भरा रहने देने के बजाए तुरंत ही पानी खाली करवाने के लिए पालिका की मशीनरी को लगा दी। ऐसे में कलेक्टर चिकित्सालय पहुंचे ताे हर व्यवस्था चाक चाैबंद मिली लेकिन स्थानीय नागरिकाें ने आगी आकर कलेक्टर काे क्षेत्र में व्याप्त ऑक्सीजन की किल्लत के बारे में जानकारी दी। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, मंत्री विजयराज सेवग, ऑक्सीजन प्रभारी श्रीगाेपाल राठी, संयुक्त मंत्री रणवीरसिंह खींची आदि ने मेहता को ज्ञापन देते हुए संस्था की चिकित्सकतीय सेवाओं के लंबे इतिहास की जानकारी देते हुए बारे में बताते हुए ऑक्सीजन रिफलिंग की मांग की। इसी दाैरान कांग्रेस चिकित्सा प्रकाेष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष श्रीगाेपाल राठी ने राजकीय अस्पताल में कोरोना जांच सप्ताह में 2 दिन की बजाय 6 दिन करने की मांग की। राठी ने मेहता को बताया कि उचित इलाज के अभाव में मरीज असमय काल का ग्रास बन रहे है। माैके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गाेदारा ने भी परिषद एवं प्रकाेष्ठ की मांगाें का सर्मथन करते हुए नागरिक विकास परिषद काे ऑक्सीजन रिफलिंग की अनुमति देने की मांग की। परिषद मंत्री विजय राज सेवग ने बताया कि इस संबध में कलेक्टर के साथ साथ क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया काे, पूर्व विधायक मंगलाराम गाेदारा काे एवं मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत काे भी ज्ञापन दिए गए है एवं श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में छह दिन काेराेना जांच करने एवं ऑक्सीजन रिफिलिंग की मांग की गई है। वहीं सामाजिक संस्था तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी मंत्री प्रदीप पुगलिया, कार्यसमिति सदस्य विवेक सेठिया, अशोक झाबक, सुमित बरड़िया ने भी जिलाकलेक्टर से संस्था के ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने की अनुमति देने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाकलेक्टर से कोरोना जांच हफ्ते में 6 दिन करने और ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाए जाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन आज हाई अलर्ट मोड पर नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलेक्टर, एसपी का काफिला मुख्य बाजार की खाली सड़कों से गुजरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल के आगे हल्की बरसात में ही जमा हो गया पानी, पालिका मशीनरी ने तुरंत इसे साफ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिकों ने आगे आकर जिलाकलेक्टर को ऑक्सीजन की किल्लत की समस्याएं बताई।