






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। आज सुबह कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में बादल जमकर बरसे। कस्बे के कई इलाकों में पानी भर गया और पालिका कर्मियों ने पानी निकालने की कवायद प्रारंभ की है। सरकारी अस्पताल के बाहर घुटनों तक पानी भरा है और आज वेक्सिनेशन यहां होने के कारण दूसरी डोज लगवाने आने वाले नागरिक खासी परेशानी का सामना कर रहें है। जनाना अस्पताल के रास्ते बंद हो गए है और यहां से पानी निकालने के प्रयास प्रारंभ किए गए है। पालिका एसआई हरीश गुर्जर के निर्देशन में टीम बाजार पहुंच चुकी है और मुख्य बाजार से, अस्पताल के सामने से पानी निकाला जा रहा है। राजकीय अस्पताल के पास स्थित सब्जी मंडी के सामने एक चेम्बर खुला पड़ा था जो पानी भर जाने से नजर नहीं आया और सुबह सुबह वहां एक नागरिक उसमें जा गिरा। मंडी के व्यापारियों द्वारा उसे बाहर निकाला गया व पालिका कर्मियों को फोन करने पर वे मौके पर पहुंचे और चेम्बर को बंद करने की कार्रवाई कर रहें है।












