






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। लगातार काेराेना की दुःखद खबरों से हैरान नागरिकों के लिए गुरूवार सुबह सामाजिक सराेकाराें से जुड़ी कर्तव्य परायणता की खबर निकल कर सामने आई है। कस्बे के दिवंगत बाबूलाल बाफना की स्मृति में राजकुमार रमितकुमार बाफना द्वारा हजाराें की संख्या में सेनेटाइज का वितरण कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई जा रही है। बाफना परिवार के प्रतिनिधि के रूप में माेहित कुमार मालू, गाैरव डागा, निर्मल पुगलिया, गाैरव नैण, शंभुदयाल नाई, याकुब खान आदि ने 1500 सेनेटाइजर की बाेतलाें का वितरण किया है। इस टीम द्वारा पुलिसकर्मियाें काे, चिकित्साकर्मियाें काे, ओपीडी के राेगियाें काे, काेविड सैम्पल देने पहुंचें लाेगाें काे, काेविड वैक्सीन लगवाने पहुंचे लाेगाें काे और काेविड केयर सेंटर में भर्ती राेगियाें के परिजनाें काे ये सेनेटाइजर दिए गए है। माेहित कुमार मालू ने बताया कि काेराेना काल में बाफना परिवार द्वारा यह सामाजिक सराेकार लगातार जारी रहेगा। इस दाैरान जरूरतमंद लाेगाें काे ऑक्सीमीटर भी दिए गए है।






