August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। लॉकडाउन में घरेलू झगड़े व पड़ौसियों के आपसी झगड़ो की घटनाएं राेज सामने आ रही है। गुरूवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव अमृतवासी के निवासी एक 68 वर्षीय बुुजुर्ग ने परिवाद देकर पत्थर फेंक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव अमृतवासी निवासी नेमाराम जाट निमार्ण कार्य का कारीगर है एवं गुरूवार सुबह वह गांव के ही भंवरलाल बिरड़ा के घर पर कार्य कर रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे वह गेट का पिलर बनाने लगा ताे पड़ौसी सुरजाराम ज्याणी ने अपने घर की दीवार पर चढ़ कर उसकी तरफ पत्थरबाजी की। आराेपी की पत्थरबाजी में नेमाराम के कंधे पर चाेट लगी एवं हसली की हड्डी टूट गई एवं छाती में भी चाेटें आई है। पुलिस ने नेमाराम की परिवाद पर सुरजाराम ज्याणी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।