






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवा बेसब्री से स्लॉट खुलने व टीकाकरण के लिए इंतजार कर रहें है। बता देवें शनिवार 15 मई को श्रीडूंगरगढ़ सीएससी, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी और गांव मोमासर में 18 प्लस को टीका लगाया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि तीनों स्थानों के लिए आज रात 9 बजे स्लॉट खुलेगा व जिन युवाओं का स्लॉट बुक होगा वे कल टीकाकरण करवा सकेंगे। आर्य ने कहा कि युवा मास्क लगा कर व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ टीकाकरण करवाए। घर बैठे कोरोना टीकाकरण से लेकर क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ने के आप जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपने क्षेत्र की सभी खबरों से अपडेट रहें।




