May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व कालूबास यूपीएचसी सहित गांव मोमासर में आज 750 युवाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिन युवाओं का शनिवार रात को स्लॉट बुक हुआ है वे जाकर अपना टीकाकरण करवा सकेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि 18 प्लस वाले सभी व्यस्क ध्यान देवें कि वे कोरोना के प्रति समझदारी अपनाएं और अपने क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने में सहयोगी साबित हो। टीकाकरण केन्द्र पर 10 बजे से 1 बजे तक भीड़ उमड़ पड़ती है और 1 बजे बाद 5 बजे तक सुने पड़े रहते है। आर्य ने कहा कि युवा व्यवस्था में व्यवधान खड़ा नहीं करें और अब जिम्मेदारी हम सब की है कि टीकाकरण स्थल पर शांति से भीड़ नहीं करते हुए अपना टीकाकरण करवाएं। कहीं भीड़ में आप कोरोना लेकर नहीं घर नहीं चले जाएं इस बात की चिंता अवश्य करें। आज रविवार होने के कारण जांच शिविर क्षेत्र में कहीं आयोजित नहीं किया जाएगा। कोरोना अपडेट्स के साथ क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे घर बैठे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों से जुड़ सकें।