






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज 2 स्थानों पर 45 प्लस को कोवैक्सिन का टीकाकरण किया जाएगा तथा 3 स्थानों पर सैम्पल लिए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय व शेरुणा सीएचसी में आज टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना सैम्पल के जांच शिविर रिड़ी, ऊपनी, दुलचासर में आयोजित किया जाएगा। आर्य ने सभी नागरिकों से टीकाकरण स्थल पर सुबह सुबह भीड़ नहीं करने की अपील की है तथा मास्क का प्रयोग कर शाम 5 बजे तक टीका लगवाने को कहा है।




