






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। सेवा भारती द्वारा समाज सेवियों के आर्थिक सहयोग से मंगलवार को गांव सुरजनसर व उदासर चारणान में घर घर काढ़े के पैकेट वितरित किए गए। गांव सुरजनसर और उदासर चारणान मे कोरोना के प्रकोप को देख कर घर घर काढ़े का पैक पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव की कोरोना कोर कमेटी तथा संघ के स्वयंसेवको ने ली। यहां काढ़े के लिए आर्थिक सहयोग स्व. खेताराम शर्मा परिवार के प्रतिनिधि पवन कुमार शर्मा, स्व. नत्थाराम शर्मा परिवार के प्रतिनिधि दीनदयाल शर्मा तथा कुम्भाराम डूडी ने दिया है। इन गांवो में सेवा भारती के विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू, जिला अध्यक्ष इंद्रचंद तपाड़िया, मंत्री सुभाष शास्त्री पहुंचे और काढ़ें के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। गांव के लक्ष्मीनारायण शर्मा, कैलाश शर्मा, पवन शर्मा, लीलाधर शर्मा, दीनदयाल शर्मा उपस्थित रहें। एएनएम कविता चौधरी, वार्ड प्रभारी परसाराम नाई, सुल्तान नाई, बनवारीलाल प्रजापत, ओमप्रकाश पुनिया, भावेश शर्मा, अध्यापक राधाकृष्ण, ग्राम सहायक प्रभु डूडी ने घर घर काढ़े के पैकेट पहुंचाने की सेवा दी।









