






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाली 2 तथा कुल 8 ट्रेनें यात्री भार नहीं होने के कारण रेलवे ने बंद करने का फैसला लिया है। 3 रूट की गाड़ियां 20 व 21 मई से ही बन्द हो जाएगी। मंगलवार को जारी आदेश में गाड़ी संख्या 04855 बीकानेर-रतनगढ़ पैसेंजर ट्रेन जो श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह 5.50 बजे पहुंचने वाली गाड़ी 21 मई से बंद की जा रही है। यही गाड़ी संख्या 04856 रतनगढ़-बीकानेर जो श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर शाम 8.17 बजे पहुंचती है भी 20 मई से बंद हो रही है। अन्य गाड़ियों में श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ गाड़ी संख्या 04759 तथा सूरतगढ़-श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 04760 भी 20 मई से रद्द हो जाएगी। रतनगढ़-सरदारशहर गाड़ी संख्या 04873 तथा सरदारशहर-रतनगढ़ गाड़ी संख्या 04874 भी 20 मई से बंद हो जाएगी। तथा रतनगढ़-सरदारशहर गाड़ी संख्या 04871 व सरदारशहर-रतनगढ़ गाड़ी संख्या 04872 भी 21 मई से बंद की जा रही है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि यात्रीभार नहीं होने के कारण आगामी आदेशो तक ये गाड़ियां रद्द की गई है।




