August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के भोजास गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक गरीब किसान की आंखों के सामने तड़प तड़प कर उसकी बकरियों की जान जा रही है। किसान परिवार आंखों में आंसू लेकर बेबसी और लाचारी से अपने रोजगार को दम तोड़ते हुए देख रहा है। गांव भोजास में शेराराम नाई के घर मंगलवार शाम से अब तक 11 बकरियों ने दम तोड़ दिया है। पशु चिकित्सक डॉ. जाफर ने मृत बकरी का पोस्टमार्टम किया है जिसमें जहरीले दाने खाने की बात सामने आई है। बाकी बकरियों की जान बचाने के लिए उन्हें इंजेक्शन व दवाई दी जा रही है परन्तु वे भी तड़प तड़प कर एक एक कर मर रही है। अन्य का भी बचना मुश्किल नजर आ रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हरिप्रसाद मीणा मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा ले रहें है। बेनिसर के जागरूक युवा राजन मुंड सहित ग्रामीणों ने किसान परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार के सामने एक एक बकरी की जा रही है जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बचाने के प्रयास काम नहीं आ रहे है, जहरीला दाना खा लेने से हो रही है बकरियों की मौतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बचाने के प्रयास काम नहीं आ रहे है, जहरीला दाना खा लेने से हो रही है बकरियों की मौतें।