May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। यात्री भार कम होने के कारण रेलवे ने 3 फेरों की 8 गाड़ियां मंगलवार को बंद करने के आदेश दिए और आज बुधवार को 1 और फेरे की 2 गाड़ियां रद्द करने का आदेश जारी किया है।श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन कम यात्रीभार के चलते बन्द होने जा रही है। स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि गाड़ी संख्या 02288 बीकानेर-सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस 25 मई से बंद की जा रही है एवं गाड़ी संख्या 02287 सियालदाह-बीकानेर 23 मई से आगामी आदेशों तक रद्द की जा रही है। बता देवें बीकानेर- सियालदाह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार को चलती है जो 25 से नहीं चलेगी तथा सियालदाह बीकानेर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, रविवार को चलती है जो 23 के बाद नहीं चलेगी।