






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2021। अधिकतर लोग सुबह उठकर चाय की चुस्कियां लेते हैं और उसके साथ कुछ न कुछ जरूर खाते हैं, लेकिन आप आप जो भी खा रहे हैं, उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए ही है. इस खबर में हम आपके लिए बता रहे हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका चाय के साथ सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है.
चाय के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन
1. बेसन की चीजें न खाएं
हम देखते हैं कि चाय के साथ सबसे ज्यादा लोग बेसन से बनी चीजें लेते हैं, जैसे नमकीन, पकौड़े या कुछ और, लेकिन यह कोई हेल्दी आदत नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और ये पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है.
2. कच्ची चीजें लेना सही नहीं
हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो चाय के साथ कच्ची चीजें लेना सही नहीं है. चाय के साथ इन्हें लेने से सेहत और पेट को नुकसान पहुंच सकता है. चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या फिर उबला हुआ अंडा लेने से आपको बचना चाहिए.
3. चाय के तुरंत बाद न पीएं पानी
चाय के साथ या फिर चाय पीने के बाद किसी भी ठंडी चीज का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है. इससे गंभीर एसीडिटी या पेट की अन्य समस्या भी पैदा हो सकती है. आप चाहें तो चाय से पहले पानी का सेवन कर सकते हैं.
4. नींबू का सेवन न करें
कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं, लेकिन यह चाय एसिडिटी और पाचन संबंधी और गैस की समस्या भी पैदा कर सकती है. इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि या तो आप लेमन टी पियें या फिर चाय के साथ नींबू की मात्रा वाली चीजों का सेवन न करें.
5. हल्दी वाली चीजों का सेवन न करें
चाय के साथ या चाय पीने के तुरंत बाद ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिनमें हल्दी की मात्रा अधिक हो. चाय और हल्दी में मौजूद रासायनिक तत्व आपस में क्रिया करके पेट में रासायनिक क्रिया कर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यह पेट के लिए नुकसानदायक तत्वों का निर्माण कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर– खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इस जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.




