






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ से कालू लिंक रोड पर कस्बे से निकलने के करीब 4 किलोमीटर आगे सड़क के बीच में एक ट्रक फंस जाने से यहां लंबा जाम लग गया है। किरीट से भरा ये ट्रक लूणकरणसर जा रहा था और इस रोड पर आने वाली चढ़ान से पुनः बैक उतर गया। इसे कंट्रोल करने के प्रयास में ये सड़क से नीचे उतर गया और सड़क के बीचोबीच फंस गया है। मौके पर मौजूद युवक अमित पारीक ने बताया कि दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गयी है। बता देवें प्रशासन को सूचित करने के प्रयास भी किए जा रहें है जिससे सड़क के बीच से ट्रक को हटा कर जाम खुलवाया जा सकें।






