May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2021। लॉकडाउन के दाैरान पिछले 6 मई काे नाेखा से अपने ससुराल श्रीडूंगरगढ़ आकर अपनी पत्नी के पीटने वाले पति के खिलाफ पत्नी ने बुधवार काे श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित पत्नी राजूदेवी प्रजापत ने थाने पहुंच कर अपनी परिवाद पुलिस काे दी एवं पुलिस ने उसकी परिवाद पर नाेखा निवासी उसके पति जगदीश प्रजापत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पीड़िता अपने पति से अनबन के बाद अपने पीहर श्रीडूंगरगढ़ में किराए के कमरे में रहती है एवं सिलाई कर अपना गुजारा कर रही है। गत 6 मई काे उसका पति नाेखा से आया एवं उसके साथ थाप मुक्काें, कैंची आदि से मारपीट की। मारपीट में उसके पैराें, सर में गंभीर चाेटें आई। शाेर सुन कर पडाैसियाें ने उसे छुड़ाया ताे आराेपी वहां से भाग छुटा। इस संबध में मामला दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द की गई है।