






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2021। आयुर्वेद विभाग के सहयोग से गरीब सेवा संस्थान के सयुंक्त दस दिवसीय काढ़ा वितरण अभियान में आज गुरुवार को 5200 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। गुरुवार को काढ़ा आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. प्रभुदयाल डेलू , डॉ. जे.पी. चौधरी, कम्पाउडर दयानंद, परिचारिका कैलास देवी की देखरेख में तैयार किया गया। गरीब सेवा संस्थान के सदस्य , गोपाल महिया, सांवरमल सोनी, मनफूल सहू, रामेश्वर सियाग के नेतृत्व में वार्ड नंबर 27 में माकपा नेता रामेश्वरलाल बाहेती, कमल करवां, मनीराम दर्जी, अशोक सोनी, चांदरतन करवां, रामलाल सिद्ध, मनोज झलारिया, हनुमान नाई, रामकिशन दर्जी, लक्ष्मीनारायण झालरिया, महबूब अली व वार्ड नंबर 28, 29, 30, 31, 32 मुनीराम मंडा, लोकेश सिद्ध, पार्षद श्याम सुन्दर दर्जी, सांवरमल सारस्वत, नंदू सिद्ध, विशाल माली ने काढ़े का वितरण किया। वहीं कॉमरेड सोम शर्मा, गौरव टाडा, कम्पाउडर दयानंद ने एसबीआई बैंक, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, बिजली बोर्ड व अनाज मंडी में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए कोरोना वॉरियर्स कार्मिकों को काढ़ा पिलाया। विधायक गिरधारीलाल महिया के निजी सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को शेष वार्ड नम्बर 33, 34, 35, 36, 37, 38 39, 40 में काढ़ा वितरण किया जाएगा। फिर आगामी 5 दिनों में गांवों में काढ़ा वितरित किया जाएगा।
जरूरतमन्दों को राशन पहुंचाया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक डाउन के चलते अब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पास रोजगार नहीं होने से उनके हालात मुश्किल होने लगे है। आज पूर्व पार्षद अशोक झाबक व पालिका कर्मी क़ानूराम चावरियाँ ने 5 परिवारों को समाजसेवियों की सहायता से पहुंचाया। सेवा परमो धर्म संगठन ने भी आज जरूरतमंद परिवार को दैनिक जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। जिसमें आटा, दाल, मसाले, तेल, नमक, सब्जी, चावल, साबुन, चीनी, गेहू सभी प्रकार के सामान थे। इस सेवा में आनंद मारू, विकास मोहता, राकेश राठी, मोहित मोहता और रोहित मारु का सहयोग रहा।



