May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पुरानी नगरपालिका भवन के सामने कुलदीप मिस्त्री ने स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर की पूरी टीम को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। कुलदीप ने कहा कि कस्बे में इन फ्रंट लाइन वॉरियर्स द्वारा दी गई सेवाओं से प्रभावित हुआ और कॉन्स्टेबल पुनीत की प्रेरणा से इनका सम्मान करने का मौका मिला। सभी सफाई कर्मियों को इन्होंने मास्क व सेनेटाइजर दिए व स्वयं की सुरक्षा का ख्याल करने की बात कही। एसआई हरीश गुर्जर ने कुलदीप मिस्त्री का आभार प्रकट किया व सफाई कर्मियों से आगे सदैव अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुलदीप मिस्त्री ने स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर की टीम का सम्मान किया व मास्क, सेनेटाइजर भेंट दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना काल में इस टीम द्वारा क्षेत्र में दी गई सेवाओं से प्रभावित होकर किया गया सम्मान।