






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रेन हादसे में कटने से एक युवक की मौत के बाद एक ओर बुरी खबर सामने आ रही है जिसमे एक 13 साल के बच्चे की जान खेत मे कीटनाशक स्प्रे करने के कारण चली गई। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के हेडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि गांव सोनियासर मिठिया निवासी मांगीलाल मेघवाल का 13 वर्षीय पुत्र मनोज 5 मई को अपने खेत मे कीटनाशकों का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसके जहर चढ़ने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन श्रीडूंगरगढ़ लाये ओर यहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर पीबीएम में दौराने इलाज 6 जून की रात्रि को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।



