August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2021। आज क्षेत्र में 13 स्थानों पर 18 प्लस युवाओं को टीके सुबह 10 बजे से लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी के सामने राजकीय विद्यालय में आवश्यक सेवाओं से जुड़े फ्रंटलाइनर के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें इन सभी को कोरोना बचाव के टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी व मोमासर में स्लॉट रजिस्ट्रेशन द्वारा टीके लगेंगे तथा यहां कोवैक्सिन के डोज लगाए जाएंगे। ब्लॉक के पीएचसी रिड़ी, शेरुणा, दुलचासर, पुनरासर, बिग्गा, उदरासर, ऊपनी, लखासर, सांवतसर, तोलियासर में कोवैक्सिन के डोज लगाए जाएंगे। क्षेत्र में जांच शिविर आज बता देवें सेक्टर लखासर, शेरुणा, पूनरासर में होंगे। कोरोना से जुड़ी सभी पूरी व पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।