May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2021। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को आकाश में छाई रेत ने अपने आगोश में ले लिया है। कहीं कहीं हल्की बरसात शुरू हुई है तो कहीं बादल गरज रहें है। रेत के गुब्बार ने पूरे अंचल को ढक लिया है और इस तेज आंधी ने सड़कों पर वाहनो को थाम दिया है। सभी नागरिक दुकानों व घरों में दुबक गए। कस्बे सहित रिड़ी, अभयसिंहपुरा, सातलेरा में हल्की बरसात प्रारंभ हो गई है। आप भी पूरे क्षेत्र से टाइम्स के पाठकों द्वारा भेजे गए फोटो देखें व अपने क्षेत्र के गांवो में मौसम के हाल से सीधे जुड़ें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में तेज आंधी ने ढक लिया आसमान को। (मुकेश सोनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा के पास हाइवे पर वाहन जहां थे वहीं रूक गए। (प्रवीण बरोटिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में उठा रेत का गुबार। (मुन्नीराम चोटिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनु में आंधी के बाद प्रारंभ हुई बरसात। (असगर अली)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में आई तेज आंधी। (रामवतार पारीक)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर छाई आंधी।(फोटो- नरसीराम सुथार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनाज मंडी श्रीडूंगरगढ़ में उठती तेज आंधी का दृश्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में आई तेज आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में आंधी के बाद बरसात हुई प्रारंभ। (महेंद्र डेलू)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में गरज रहें है बादल।( गौरीशंकर तावनियां)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर जेपीएस से आंधी का नजारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में उड़ती रेत। (मुखराम ज्याणी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर की रोही उड़ती आंधी। (हरि जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर से आंधी का नजारा कैद किया गांव के युवा श्रवण नाथ ने।