






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूरे क्षेत्र में धूलभरी तेज आंधी प्रारंभ हो गयी है। बता देवें गत तीन चार दिनों से रोजाना आ रही आंधियों से नागरिक परेशान हो गए है व राहत की बूंदे बरसने की प्रार्थनाएं कर रहें है। बता देवें मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट करते हुए जारी करते हुए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, करौली, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा के साथ पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन-चार दिन आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। 15 जून को एक बार फिर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आएगी। वहीं, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में भी 15 व 16 जून के दौरान थंडरस्टॉर्म के साथ तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।













