May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना बचाव के टीके आज 4 दिन बाद 13 स्थानों पर लगेंगे। पाठकों की जानकारी के लिए बता देवें आज 18 प्लस को आज क्षेत्र में बम्पर टीके (कुल 3260) लगेंगे। यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में 260 युवाओं को कोवैक्सिन के डोज लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में कोवैक्सिन के 300 युवाओं को डोज लगेंगे। गांव मोमासर में और शेरुणा में 200-200 कोवैक्सीन के डोज लगेंगे। उदरासर, तोलियासर, बिग्गा, सांवतसर, ऊपनी में 200-200 कोविशिल्ड के डोज लगेंगे। वहीं गांव रिड़ी, लखासर, पुनरासर में 300-300 तथा दुलचासर में 350 युवाओं को कोविशिल्ड का टीकाकरण किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर को छोड़ कर सभी स्थानों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी नागरिकों से सुरक्षा का कवच कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील करता है जिससे घर परिवार सहित पूरा क्षेत्र सुरक्षित हो सकें।