May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2021। आज टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है और अब 18 प्लस के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे और गांवो में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व मोमासर में प्रमुखतः 45 प्लस को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगाई जाएगी वहीं कोवैक्सिन के टीके 18 प्लस को एक ही स्थान यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में लगेंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि कोविशिल्ड के प्रथम डोज लगवाने वाले नागरिकों के दूसरी डोज का समय हो गया है वे सभी अपनी दूसरी डोज कल श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व मोमासर पीएचसी में लगवा सकेंगे। आर्य ने बताया कि कोवैक्सिन लगवाने वाले जिनका समय दूसरी डोज का हो गया है वे क्षेत्र में जहां कोवैक्सिन लगाई जाए उस स्थान पर जाकर अपनी दूसरी डोज लगवा सकते है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आपको लगातार वैक्सीन कहां व कौनसी लगाई जाएगी तक कि सभी जानकारी सजगता के साथ उपलब्ध करवा रहा है। आप सभी जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ कर अपने क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ सकते है।