May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2021। आज का दिन भारतीय इतिहास का काला दिन बताते स्थानीय भाजपा ने काला दिवस मनाया और क्षेत्र में भाजपा के पुराने कार्यकर्ता शोभाचन्द आसोपा का सम्मान किया। आसोपा ने बताया कि कांग्रेस ने आम जनता के साथ उस समय जो ज्यादती की वो देश कभी नहीं भुला सकेगा। उन्होंने पुरानी यादें कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए बताया कि सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर धारा 352 के अधीन तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने आपातकाल की घोषणा की था। जिसके विरोध भाजपा ने काला दिवस मनाया। इस प्रकार 19 महीनों तक आपातकाल का संघर्ष चला था। आज आसोपा का सम्मान करते हुए शहर मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया, महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश ने भाजपा का दुपट्टा पहनाया। कार्यकर्ताओं ने पुराने कार्यकर्ता एंव वर्तमान पार्षद जगदीश पुरोहित से भी मुलाकात करके आपातकाल के समय की चर्चा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शोभाचन्द आसोपा का सम्मान किया शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद अड़ावलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने आसोपा से आपातकाल के बारे में जानकारी ली।