May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2021। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में पटवारी हड़ताल से त्रस्त आमजन व किसानों को तुरंत राहत देने के लिए वैकल्पिक हल निकालने की पूरजोर मांग उठाई। महिया ने डिमांड राशि जमा करवा चुके किसानों को शीघ्र कृषि कनेक्शन जारी करने की भी मांग की। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी विद्युत लाइनों को बदलने और बिजली तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्ताव सौंपे तथा बिजली कनेक्शन से वंचित चक-ढाणियों को बिजली से जोड़ने हेतु कनेक्शन जारी करने की मांग की। बाडेला व जैसलसर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग की जिस पर एमडी द्वारा शीघ्र निस्तारण की बात कही। 33/11 केवी के नए जीएसएस स्थापित करने एवं 220 केवी जीएसएस स्थापित करने के प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किए। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ का भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने व हाल ही में स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की भी मांग की। मंत्री व अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री डोटासरा की बैठक में महिया ने उठाये क्षेत्र के मुद्दे।