






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन ने आज साधारण बैठक का आयोजन कर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में मरीज व घायल जरूरतमंदों के लिए आई रक्त की कमी को देखते हुए 17 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन नागरिक विकास परिषद भवन में करवाने का निर्णय लिया। रक्त संग्रहण के लिए पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक से डॉक्टर्स की टीम आएगी तथा शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया है। शिविर के संयोजक अनमोल मोदी, प्रभारी राजेश मंडा एवं सहप्रभारी मांगीलाल प्रजापत को बनाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष भंवरसिंह शेखवात ने कार्यकर्ताओं को शिविर का प्रचार प्रसार कर रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललितसिंह ओड ने की तथा बिमल शर्मा, जीतूसिंह शेखावत, बलवंत नाई, रामुनाथ जाखड़, भागीरथ ओड, विनोद माली, भोजराज प्रजापत, सांवरमल प्रजापत उपस्थित रहे।



