May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में कल से दो दिन बंद रहेगी। क्षेत्र के किसान व व्यापारी कृषि मंडी आना हो तो मंगलवार व बुधवार के बाद आए। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने बताया कि खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए आवश्यक वस्तु अधिनियम के विरोध में मंगलवार और बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी पूर्णतया बंद रहेगी व किसी भी तरह का व्यापार कार्य नहीं होगा। समिति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुदंर पारिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने व्यापारी विरोधी नीति बना कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने व आम जनता को बेहाल करने पर तुली है। केंद्र के काले कानूनों के बाद अब सरकार ने कई वर्ष पहले समाप्त किए गए गया कानून को पुनः लागू करते हुए एक व्यापारी के पास 200 मीट्रिक टन से अधिक माल स्टॉक में नहीं रखने का नियम बनाया है जिसका व्यापारी पूरजोर विरोध करेंगे।