May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2021। क्षेत्र के युवा एनवीपी के सांस्कृतिक मंत्री रहें दिवंगत मांगीलाल सारस्वत से सेवा में समपर्ण की सिख लेने की बात कहते हुए आज नागरिक विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने सारस्वत को परिषद भवन में श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख कर पुष्पांजलि अर्पित की। परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि परिषद की सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन में मांगीलाल जी का सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। परिषद के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी व पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने इसे सामाजिक व पारिवारिक क्षति बताया। संस्था परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने श्रद्धाजंलि देते हुए उनके संस्मरणों को याद किया। कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण स्वामी, संस्था के पूर्व मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी, उपमंत्री रणवीरसिंह खींची, कार्य समिति सदस्य भंवरलाल भोजक, राधेश्याम तापड़िया, गोपाल तापड़िया सहित अनेक सदस्यों ने सारस्वत को श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांस्कृतिक मंत्री रहें मांगीलाल सारस्वत को संस्था भवन में सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी।