August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2021। पिछली 5 जुलाई को तहसील के गांव मोमासर में एक घर के सभी आदमी बारात में गए हुए थे और पीछे से गांव के ही एक युवक ने 20 वर्षीय विवाहिता को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 5 जुलाई को पीड़िता के जेठ के बेटे की शादी थी और घर के पुरुषों के बारात में जाने के बाद पीड़िता अपनी जेठानी के साथ शाम करीब 8 बजे अपनी ढाणी संभालने ओर पशुओं को चारा-पानी देंने के लिए अपने खेत गई तो वहां उसकी ढाणी में पहले से ही मौजूद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता चिल्लाई तो उसकी जेठानी ने उसे छुड़वाया, आरोपी ने मौके से भागते हुए उन्हे धमकी भी दी। घटना में पीड़िता के चेहरे पर चोटे भी आई है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेंगे।