






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2021। क्षेत्र में नागरिक बेसब्री से टीकाकरण का इंतजार कर रहें थे तथा आज क्षेत्र में सात स्थानों पर 1500 डोज कोरोना वैक्सीन के टीके लगाएं जाएंगे। जिनमें 500 कोवैक्सिन की दूसरी डोज तथा 125 कोविशिल्ड की प्रथम डोज व कोविशिल्ड की 875 दूसरी डोज लगाई जाएगी। ये टीकाकरण अब 18 प्लस व 45 प्लस सभी को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के द्वारा लगेंगे। आज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में कोवैक्सिन की दूसरी 200 डोज, श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोवैक्सिन की 300 डोज दूसरी डोज लगाई जाएगी। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोविशिल्ड की 25 पहली डोज व 175 दूसरी डोज लगाई जाएगी। सीएचसी पूनरासर में 25 प्रथम डोज तथा 175 दूसरी डोज, ऊपनी में 25 प्रथम व 175 दूसरी डोज, सांवतसर में 25 पहली डोज, 175 दूसरी डोज, तोलियासर में 25 प्रथम व 175 दूसरी डोज कोविशिल्ड के टीके लगाएं जाएंगे।



