May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2021। पटवारी भर्ती के 13 लाख अभ्यर्थियों के लिए आज खुशखबरी आई है और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से होने वाली पटवारी भर्त में राज्य सरकार ने 957 पदों की बढ़ोतरी कर दी है। अब पटवारी के 5378 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 4615 नॉनटीएसपी और 763 टीएसपी एरिया के हैं। पहले यह भर्ती 4421 पदों पर होनी थी। बता देवें पद बढ़ाने की अभ्यर्थना बोर्ड के पास पहुंच गई है आरैर जल्द आवेदन की प्रक्रिया रीओपन होगी। परीक्षा पर तिथि अभी तय नहीं है और आगामी अक्टूबर नवंबर में भर्ती हो सकती है।