May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ वाल्मीकि समाज ने आज एकजुटता का संकल्प लिया और मौका था राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शांतिलाल जावा के पहली बार श्रीडूंगरगढ़ आगमन के स्वागत समारोह का। अम्बेडकर भवन में जावा ने समाज बंधुओं को सम्बोधित करते हुए एकजुट होकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भव्य स्वागत समारोह में समारोह में श्रीडूंगरगढ़ में मोर्चा की कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया जिसमें नगर अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि, महिला विंग में काजल चांवरिया को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, कन्हैयालाल लखन, सचिव राजेश पंडित, लीलाधर पंडित, बीकानेर संभाग अध्यक्ष नरेंद्र पंडित, संवाद कार्यवाहक अध्यक्ष ज्योति चांगरा, जिलाध्यक्ष घनश्याम लोहिया, समाजसेवी विनोद जावा कांतिलाल चांवरिया, निर्मल वाल्मीकन, विष्णु मलघट, बाबूलाल तेजी, पार्षद मघराज तेजी, काजल चांवरिया आदि ने विचार रखें। सभी अतिथियों का साफा पहना कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया व कार्यक्रम के सयोंजक प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट पुखराज तेजी ने कार्यक्रम का संचालन भी किया। कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश मलघट ने अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अम्बेडकर भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजस्थान की श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।