






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2021। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें गांव के 52 युवाओं ने रक्तदान दिया। शिविर का उद्घाटन विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया व महिया ने स्व. विमला देवी मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा गांव में रक्तदान शिविर के पुनीत आयोजन की पहल करने पर आभार जताया। महिया ने कहा कि गांव गांव रक्तदान करने की युवाओं में जागृति आने से ही रक्त की कमी को पूरा किया जा सकेगा। आदूराम मेहरा ने बताया शिविर में आस पास के गांव से भी उत्साही युवा रक्तदान करने आए। पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। टीम सदस्य अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग कोऑर्डिनेटर मेवा सिंह ने ग्रामीणों को सड़क, सुरक्षा व रक्तदान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। शिविर में रामलाल मेहरा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश मेहरा, खिराज मेहरा, पूर्व प्रधान विमला मेघवाल आदि मौजूद रहें। शिविर संयोजक नीतीश मेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गांव में आगे भी रक्तदान शिविर आयोजित करवाने के लिए तत्पर रहने की बात कही।





