






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2021। आज भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हर एक बूथ को मजबूत करने का आह्वान भाजपा नेताओं ने किया। आज मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी नेताओं ने ली। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी को परिवार की तरह मानते हुए संगठित होकर आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी जगदीश भार्गव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक में नेताओं ने सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष एवं उनकी कार्य समिति अगस्त माह तक बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह बूथ अध्यक्ष एवं बूथसमिति के बाद सितंबर में पन्ना प्रमुख बनाने की योजना बनाई। महावीर अड़ावलिया ने नेताओं को श्रीडूंगरगढ़ शहर में सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, समिति, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों तथा उनकी कार्यसमिति का गठन समय अवधि पर कर दिए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में महामंत्री प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, उपाध्यक्ष संदीप कायल, मंत्री मूलचंद इन्दोरिया, नंदकिशोर नाई, राजेश वाल्मीकि, सांवरमल गुरावा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, जिला मंत्री अरविंद चारण, जिला कार्यसमिति सदस्य विक्रम सिंह पंवार, पार्षद प्रकाश मलघट, जगदीश गुर्जर, सत्यनारायण नाई, हेमराज बरडिया, गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, सुजाता बरडिया, रजत आसोपा, रामसिंह जागीरदार, चाँदरतन सेठिया, महेंद्र सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र चुरा, तरुण छापोला, मूलचंद पालीवाल, नन्दू गोदारा, कमालुदीन आदि उपस्थित रहे।




