May 20, 2026
टाइम्स 03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2021। आज सुबह से कस्बे में अघोषित बिजली कटौती से नागरिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी व उमस से जनता बेहाल हो रही है। नागरिक एक दूसरे को या विभाग में फोन कर करके बिजली होने ना होने की पूछ रहे है। मुख्य बाजार में भी सुबह से ही बिजली नहीं रही व दोपहर से बिजली की आवाजाही से व्यापारी परेशान हो गए है व बिजली कब आएगी की पूछताछ करते नजर आ रहें है। बाजार में सप्लाई आ रही है और जा रही है व आड़सर बास में अभी तक बेहाल नागरिक बिजली का इंतजार कर रहें है। टाइम्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार धोलिया रोड 33 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ में सप्लाई देने वाले 220 जीएसएस के बीच सप्लाई लाइन में समस्या के कारण शहर के माणक चौक व आडसर बास में आपूर्ति बाधित है। विभाग के कर्मचारी लाइन को दुरस्त करने में जुटें है व कार्य पूरा होने पर बिजली सप्लाई प्रारम्भ हो सकेगी।