






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। उपखंड क्षेत्र के लखासर एवं ऊपनी गांव के पशु चिकित्सा उपकेंद्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने ये जानकारी दी है। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पशु बाहुल्य क्षेत्रों में पशुओं के इलाज की सुगम व्यवस्था के लिए लगातार प्रयासरत हूँ। ताकि पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं हों। इसी क्रम में गत दिनों कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया से जयपुर में मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव सौंपे गए थे। इनमें लखासर व ऊपनी गांव के पशु बाहुल्य क्षेत्र को देखते हुए यहां के पशु चिकित्सा केंद्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। जिससे यहां के हजारों पशुपालकों को अपने पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इन केन्द्रों की क्रमोन्नति पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का आभार जताया है। वहीं लखासर गांव के पशु उपकेन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने पर पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, पूर्व सरपंच मुखराम मेघवाल, भूराराम कुम्हार, भंवराराम खिलेरी, रामचंद्र खिलेरी, गोपालराम खिलेरी,सज्जन सिंह तवर उपसरपंच, आसाराम शर्मा, भीखाराम नाई, भंवरसिंह सूबेदार, मालाराम खिलेरी, डूंगरराम प्रजापत सहित अन्य ग्रामीणों तथा ऊपनी उपकेन्द्र की क्रमोन्नति पर गांव के खेतनाथ, रामेश्वर नाथ, रामेश्वर गोदारा, हुक्मनाथ, जगदीश मेघवाल, महावीर शर्मा, मेघाराम, रमणनाथ, कानाराम गोदारा, जालूनाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार जताया है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक की अनुशंसा पर इंदपालसर गुसांईसर, अभयसिंहपुरा, कीतासर बीदावतान व टेऊ गांव में नवीन पशु चिकित्सा केंद्र स्वीकृत हो चुके हैं।



