May 20, 2026
23-07-2021-11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। सावन के आगमन से पूर्व गांवों में ग्राम देवता व इंद्र देव को मनाने की परंपरा के तहत क्षेत्र के गांव गांव में हवन पूजन के आयोजन किए जा रहें है। ग्रामवासियों के सामूहिक आयोजनों में ग्रामीण उत्साहित होकर भागीदारी निभा रहें है। आज गुरू पूर्णिमा के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ के गांव ऊपनी में जोहड़ सूख पड़ें है और किसान व ग्रामीण बादलों से बरस जाने की प्रार्थनाएं कर रहें है आज गांव के जोहड़ में हुए ग्रामीणों ने हवन कार्यक्रम का आयोजन किया। ढोल नगाड़ों के बीच पंडित भंवरलाल शर्मा ने वैदिक मंत्र पढें व ग्रामीणों ने आहुतियां दी। यहां ग्रामीणों ने भजन किर्तन किया व बादलों से बरसने की प्रार्थना की। इस हवन पूजन में किशन सिद्ध, भगवानाराम, लक्ष्मणराम गोदारा, रमेश सिद्ध, गोपाल गोदारा, बीरबल सिद्ध, काननाथ ने कार्यक्रम में सेवाएं दी व व्यवस्था संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के जोहड़ में ग्रामीणों ने किया आज हवन पूजन।